logo

महज 100 रुपये के लिए दुबई से आये युवक ने कर दिया मर्डर, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

death7.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

अजीब सा सकता है, लेकिन महज 100 रुपये के लिए दुबई से राजस्थान आये सनकी युवक ने एक छात्र का मर्डर कर दिया। घटना राजस्थान के सीकर के उद्योग नगर में घटी है। आरोपी हत्यारे का नाम जुबैर है। पुलिस ने उसे हत्या के चार दिन के बाद गहन पड़ताल के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जुबैर ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि वो कुछ ही दिनों पहले मजदूरी करने दुबई गया था। लेकिन वहां काम नहीं मिलने के कारण उसे वापस भारत लौटना पड़ा। बेरोजगारी होने के कारण वो मानसिक तनाव में था और उसे नशा करने के लिए 100 रुपये की जरूरत थी। इसी बीच उसके सामने अनिल नाम का छात्र आ गया। उसने अनिले से 100 रुपये मांगे, लेकिन उसने नहीं दिये। इससे गुस्सा होकर उसने पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी। 

ये है पूरा मामला 
बकौल पुलिस, तीन दिसंबर की रात को उद्योग नगर में आनंद नगर के पास रेलवे ट्रैक पर गश्ती दल को एक लाश मिली। लाश की तलाशी लेने पर कुछ दस्तावेज मिले। जिससे उसकी पहचान छात्र अनिल के रूप में की गयी। दस्तावेजों के सहारे पुलिस अनिल के परिवार तक पहुंची। परिवार वालों ने बताया कि उनका बेटा सीकर में पढ़ाई के लिए रह रहा था। एक दिन पहले से गायब था। इससे परिवार वाले परेशान थे। अब अचानक से बेटे की लाश देखकर वे सदमे में चले गये हैं। लाश मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाने लगा।  

ऐसे पकड़ा गया आरोपी 

पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर ही पुलिस को जुबैर नाम के युवक पर शक हुआ है। कुछ स्थानीय लोगों ने घटना वाली रात को रेलवे ट्रैक की ओर जाते हुए एक युवक का हुलिया पुलिस को बताया। जुबैर का हुलिया लोगों के विवरण से मेल खाता हुआ लगा। पुलिस ने जुबैर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। कुछ देर में जुबैर ने सच्चाई बयान कर दी। जुबैर ने बताया कि कुछ दिन पहले वो दुबई से लौटा है। वो आर्थिक अभाव से गुजर रहा है। बेरोगारी के कारण वो तनाव में रहने लगा था। इसी बीच उसे नशा करने के लिए 100 रुपये की जरूरत पड़ी। रात के समय उसकी नजर अनिल पर पड़ी। उसने अनिल से पैसे मांगे, इनकार करने पर उसने उसकी हत्या कर दी।